फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार घंटे में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछा गए डिप्टी सीएम

Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियो की बैठक लेते उप मुख्य मंत्री  केशव प्रशाद मोर्य
विज्ञापन
शामली। शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली में करीब चार घंटे रहे। इस दौरे में उन्होंने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के साथ शामली को साधते हुए लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाई। संगठन के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए लोस चुनाव 2024 फतेह करने का मंत्र दे गए। इसी के साथ उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए किसानों से लेकर गरीब तबके के लोगों, दिव्यांगों, वृद्धजनों और उद्यमियों को भी साधा।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को दफ्तर आने वाले फरियादियों और जिले के लोगों के साथ मृदु व्यवहार करने और शालीनता के साथ पेश आने का पाठ बढ़ाया। कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन में डिप्टी सीएम ने एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, मंत्री दिनेश खटीक, सांसद प्रदीप चौधरी को साथ लेकर कार्यकर्ताओं से जी-जान से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए सफलता के मंत्र दिए।
पार्टी नेताओं को इस तरह दी अहमियत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश राणा आदि का नाम लेकर उनकी सराहना की। पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में पार्टी के वरिष्ठ नेता हुकम सिंह ने कैराना लोकसभा सीट से जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद वर्ष 2019 में कैराना से ही प्रदीप चौधरी सांसद चुने गए। अब फिर से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


किसानों को लुभाया

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों के निजी नलकूप के बिल जहां सरकार खुद भरेगी वहीं, गन्ना भुगतान भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। कहा कि अधिकारी बताए भुगतान में कहा दिक्कत जा रही है।

युवाओं पर भी डाले डोरे

डिप्टी सीएम ने दिव्यांग, वृद्ध और अन्य पेंशनधारकों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। इसके अलावा छात्रों और लोगों के लिए जल्द ही शामली में मेडिकल कॉलेज की सुविधा देने की बात कहीं।

शामली का जिला मुख्यालय सरकार की प्राथमिकता में

डिप्टी सीएम ने कहा कि शामली का जो मुख्यालय वर्तमान में तैयार किया जा रहा है, वह सरकारी की प्राथमिकता में शामिल है। जिले का मुख्यालय अन्य जिलों से सबसे अधिक शानदार होगा। कहा कि दीपावली तक सड़के गड्ढा मुक्त होंगी। उन्होंने दिव्यांगों के लिए समय-समय पर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिविर लगाने को भी कहा।

कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र को लेकर दिए निर्देश :

डिप्टी सीएम ने कोरी समाज के प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनवाने को कहा गया है। इसके अलावा निर्देश है कि लोगों के जिस भी तरह के जन्म, जाति या फिर अन्य प्रमाण पत्र है, प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं। कहा कि आने वाले समय में शामली में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे पूरा देश है

डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरा भारत वो है, जिसके पीछे पूरा संसार है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे पूरा देश है। जी-20 आयोजन इसका उदाहरण है। यूपी का देश के विकास में अहम योगदान होता है। यूपी में सरकार ने विकास कराए है। यदि यूपी ही विकास से पीछे छूट जाएगा तो अन्य आगे नहीं बढ़ पाएगे। इसमें भी पश्चिमी यूपी भी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें