संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर ठेकेदारों के बिल से काटी गई टीडीएस की धनराशि को समय से पोर्टल पर जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को भेजे पत्र में चेयरपर्सन ने कहा कि 25 जुलाई को दयानंद नगर निवासी राजीव मलिक ने शिकायत की थी कि उनके बिल से काटी गई टीडीएस की धनराशि उनके पैन नंबर पर 26एएस पर जमा नहीं की गई है। इसमें लेखाधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि ठेकेदारों के बिलों से काटी गई टीडीएस की धनराशि समय से उनके पोर्टल पर जमा कराएं। ऐसा न होना वित्तीय लापरवाही है। चेयरपर्सन ने कहा कि अगर इसमेें कोई पेनाल्टी या जुर्माना लगता है तो संबंधित कर्मचारी या अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उससे जमा कराया जाए। चेयरपर्सन ने कहा कि इसके बाद भी कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।