फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीआरएम के दौरे के बाद शामली रेलवे स्टेशन की खामियां दूर करने में जुटा विभाग

Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और सुंदरीकरण कार्य के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 जुलाई को जींद रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। इसका लाइव प्रसारण शामली रेलवे स्टेशन समेत योजना में शामिल अन्य स्टेशनों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए जींद के नोडल अधिकारी डीआरएम दिल्ली पुष्पेश आर त्रिपाठी और शामली के लिए एडीआरएम द्वितीय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद और विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन को करीब 25.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसमें स्टेशन का नवीनीकरण, सुंदरीकरण और फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन

योजना के साइट इंजीनियर अंकित मलिक ने बताया कि डीआरएम दिल्ली के निरीक्षण के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर मिली खामियों को दूर करने का काम जारी है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। गैज शक्ति यूनिट के अभियंता एमपी सिंह को भी कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें