डाकघर में फीस जमा करने के लिये लगी युवकों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। अभ्यर्थियों ने हंगामे के बाद डाक विभाग ने ग्रामीण सेवक के पदों के लिए फीस जमा करने की तिथि बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी है। सभी वंचित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, लेकिन शनिवार का डाकघरों में बारावफात का अवकाश होने के कारण केवल आज ही फीस जमा हो सकेगी।
डाक विभाग में ग्रामीण सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी आवेदन करने और डाकघरों में ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर थी। कई दिन से वेबसाइट बंद रहने और अधिक लोड के चलते दिक्कत आ रही थी। इस कारण अभ्यर्थी न तो फीस जमा कर पा रहे थे और जिनकी फीस जमा हो चुकी थी वह अपने आवेदन की अंतिम प्रक्रिया पूूरी नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते जनपद में करीब 500 अभ्यर्थी कई दिनों से परेशान थे। इसे लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने डाकघर पर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद डाक विभाग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए बृहस्पतिवार को फीस जमा करने और आवेदन करने के लिए तारीख बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी। उधर, अभ्यर्थियों मनोज, मोनू और वैभव ने बताया कि विभाग ने समय तो बढ़ा दिया, लेकिन अभी वेबसाइट में बार बार दिक्कत आ रही है। इसके अलावा डाकघरों में फीस जमा करने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है क्योंकि डाकघरों में शनिवार को बारावफात होने के कारण अवकाश रहेगा। जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाला कोई भी छात्र शनिवार को फीस जमा नहीं कर सकता है। इस कारण अभी भी काफी संख्या में आवेदन करने से अभ्यर्थी वंचित रह सकते है।