फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli Weather News: जनपद में छाया घना कोहरा तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा

Mon, 29 Dec 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

शामली जिले में लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिल रही है। रात से शुरू हुआ घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा।
विज्ञापन
शामली कोहरे में झिंझाना रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले में लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिल रही है। रात से शुरू हुआ घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा। कोहरे में दृश्यता बहुत कम होने से वाहन धीमी गति से चलने को मजबूर रहे। दोपहर 11 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत नहीं मिली। शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन


कोहरा और शीतलहर चलने से मौसम में लगातार ठिठुरन बनी हुई है। शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जिस कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम और वाहन हैडलाइट ऑनकर धीमी गति से चलते रहे। दोपहर साढ़े 11 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली, लेकिन 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने से मौसम में दिनभर ठिठुरन बनी रही।

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर सात डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यता तराई क्षेत्रों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

शामली कोहरे में झिंझाना रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

 

शामली कोहरे में झिंझाना रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

 

शामली कोहरे में झिंझाना रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें