फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब पड़े हैंडपंप की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने हैंडपंप को ठीक न कराने पर नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोागों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने की वजह से पेयजल के साथ घरेलू कार्य करने में भी दिक्कत आ रही है। लोगों ने नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता कार्यालय में कई बार सूचना दी, लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। प्रदर्शन करने वालों में योगी बाबा कमल नाथ, डॉ. रवि, शिवा कुमार, बिट्टू कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कांत, कमलकांत, कौशल, प्रवेश कुमार, छोटू कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा खराब हैंडपंप का मामला अभी संज्ञान में आया है। जल्द ही मिस्त्री भेजकर हैंडपंप ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें