शामली। जिले में कार्यरत ऊर्जा निगम के मीटर रीडरों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष उदित राणा ने अधीक्षण अभियंता को दिए गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में प्रत्येक कर्मचारी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्थायी वेतन, बिल जमा करने की संख्या की बाध्यता समाप्त करने, कंपनी एग्रीमेंट के अनुसार फोन, सिम, प्रिंटर्स, प्रोब लीड, चार्जर व अन्य आवश्यक सामान स्वयं देने और इसमें किसी प्रकार की सिक्योरिटी का प्रावधान न होने की मांग की। इसके अलावा बिल बनवाने के अलावा कोई काम न लिए जाने की भी मांग प्रदर्शनकारियों ने की। अमित निर्वाल, प्रवीण मलिक, शुभम मलिक, मनोज कुमार, ओमबीर सिंह, प्रवीन कुमार, सोनू, अंग्रेज सिंह, सोनू शर्मा, अजय शर्मा, मोहित शर्मा, सचिन मलिक, राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, बंटी कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।