फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम थाना अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपकर नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

थानाभवन थाना प्रभारी को दिए गए ज्ञापन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू करने से एक वर्ग भयभीत है। देश में कई जगह इसके विरोध में हिंसात्मक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी हुए। ज्ञापन के द्वारा मांग की गई है कि 21 दिसंबर सुबह दिल्ली में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मुखिया और अन्य पदाधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी तत्काल प्रभाव से रिहाई की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अनुज भारती, विशाल कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार, नासिर चौधरी, मिथुन कुमार, रजनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें