शामली। बनत नगर पंचायत के सभासदों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
सभासदों ने बताया कि कस्बे में कृष्णा नदी का छोटा पुल है। इस नदी में नगर पंचायत बनत कस्बे का कूड़ा-करकट डालती है, जिससे नदी अवरुद्ध हो चुकी है। नदी का पानी भी दूषित हो चुका है। जिससे कस्बे में गंदगी और बीमारी फैल रही है। पानी की निकासी भी नहीं होती है। इस पुल के साथ जुड़ी सड़क करीब 30 फीट तक काफी जर्जर हो चुकी है। पुल जर्जर हालत में होने के कारण कभी भी गिर सकता है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या का समाधान जल्द कराया जाए। इसके अलावा कृष्णा नदी के पास नगर पंचायत ने एक वर्ष पूर्व पार्क का निर्माण कराया गया था। जिसकी चहारदीवारी करा दी गई है। इसके अलावा पार्क में कोई निर्माण नहीं हुआ है। इसकी जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। मौके पर गोविंदा सिंह डांगी, कंवरपाल, इमरान, भूपेंद्र राणा, योगेंद्र शर्मा, आरिफ हसन आदि शामिल रहे।