फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक एवं पूर्व सांसद से गैंगेस्टर हटाने की मांग

विज्ञापन
कैराना में नाहिद हसन व उनकी मा पर गैंगस्टर के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विधायक एवं पूर्व सांसद से गैंगेस्टर हटाने की मांग
विज्ञापन

कैराना। समाजवादी विधायक व पूर्व सांसद पर लगाई गई गैंगेस्टर एक्ट न हटाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
शनिवार को आर्यपुरी देहात के पूर्व प्रधान हारुन के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण तहसील में पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम की गैर मौजूदगी में राज्यपाल के नाम तहसीलदार प्रवीण कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगेस्टर एक्ट लगाकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने गैंगेस्टर एक्ट को निरस्त कराने की मांग की। इस दौरान यामीन, सादिक, रिजवान, मेहरबान, नदीम, सलमान, इरफान, इरशाद, शादाब, मुबारिक, महमूद सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें