फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पसरा रहता है अंधेरा, लाइट ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब होने से हाईवे पर रात्रि के समय अंधेरा पसरा रहता है। दिल्ली बस स्टैंड के निकट दुकान करने वाले व्यापारी आदिल राणा, पप्पू, बाबू , रईस नौशाद राजू सहित दर्जनों व्यापारियों ने जानकारी देते बताया कि हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड के निकट रात के समय प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी। लेकिन पिछले कई दिनों से मार्ग की उक्त सभी लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। जिसके चलते मार्ग पर हर समय गंभीर घटनाओं के घटित होने का अंदेशा बना रहता है। इस दौरान सभी व्यापारियों ने संबंधित विभाग को मामले की शिकायत करते हुए सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें