फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। सोमवार को हाईवे पर दिल्ली की ओर से एक लाल रंग की कार तेजी के साथ शामली की ओर जा रही थी। हाईवे पर दा गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट पहुंची तो कार चालक तेज रफ्तार के चलते अपना नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर टकराकर पलटने के बाद नजदीक खाई में जा गिरी। कार के हादसे के दौरान परखच्चे उड़ गए। खेत पर कार्य कर रहे किसानों ने हादसे का दृश्य देखा तो कार चालक की मदद के लिए सभी मौके की ओर दौड़ पड़े। कार चालक को घायल अवस्था में कार से बाहर निकाल उसे उपचार के लिए शामली अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल कार चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चालक के बदहवास हालत मे होने के कारण उसकी जानकारी नही हो पाई है। पुलिस गाड़ी के आधार पर घायल की जानकारी जुटाने मे लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें