शामली वाण्जिय कर अधिकारी को ज्ञापन देते अधिवक्ता
- फोटो : SHAMLI
जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग
शामली। जिला टैक्स बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्टेट जीएसटी डिप्टी कमिश्नर सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। जिसमें इनकम टैक्स व जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि नई रिर्टन लागू होने से मासिक रिटर्न वाले व्यापारियों के लिए असुविधा उत्पन्न होगी। 13 दिन तक 3बी डाटा का इंतजार करना होगा। 3बी फाइल करने के लिए 13 दिसंबर से बीस दिसंबर तक सात दिन का समय दिया गया है। इस कार्य से सर्वर भी व्यस्त रहेगा। प्रत्येक व्यापारी को डाटा चेक करना होगा। जिससे सर्वर व्यस्त होने के कारण समय पर कार्य किया जाने के संबंध में पोर्टल पर रविवार को सार्वजनिक अवकाश का लाभ व्यापारियों को दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अंकित जैन एडवोकेट, विक्रांत भार्गव एडवोकेट, मोहित गुप्ता एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।