शामली सेंटआरसी स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के दोरान छात्रो की लगी लाइन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि और इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। कृषि विषय में कुल पंजीकृत 351 में 344 ने परीक्षा दी। अंग्रेजी विषय में कुल पंजीकृत 10718 में 10219 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 499 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड की पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल 351 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 344 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में जिले के सभी 36 केंद्रों पर दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 10718 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 10219 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 499 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षा सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोई विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
- ओएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेजी
शामली। हाईस्कूल में अब तक जिन विषयों की परीक्षा हुई, उनकी ओएमआर शीट शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेज दी गई।
इस बार हाईस्कूल में प्रत्येक विषय में 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर हो रही है। ओएमआर शीट का मूल्यांकन पहले कराने के लिए बोर्ड ने जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी ओएमआर शीट तीन बार में भेजने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आरके इंटर कॉलेज शामली संकलन केंद्र से क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से आए वाहन से ओएमआर शीट भेज दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक हाईस्कूल की जिन विषयों की परीक्षा हुई, उन सभी की ओएमआर शीट भेज दी गई है। अब ओएमआर शीट एक मार्च व पांच मार्च को जाएंगी।
शामली सेंटआरसी स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के दोरान छात्रो की लगी लाइन