फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मणिपुर में सरकार को बर्खास्त करने की मांग, रालोद का प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली। रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा और महिलाओं के साथ की गई बर्बरता पर रोष जताते हुए तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है और वहां सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया है। मणिपुर के कारण दूसरे राज्य भी इस हिंसा की चपेट में आने लगे हैं। वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। उन्होंने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने, मणिपुर में महिलाओं, आदिवासी, दलित व गरीबों का हो रहा उत्पीड़न रोकने, हिंसा में मारे गए लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष वाजिद अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिश, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, बाबूराम पंवार, धर्मवीर सिंह, मंगल सिंह, योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, रविंद्र, अमरेश, राजन, सुधीर, ऋषिपाल, ललित कुमार, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें