फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएफएमएलटी के अधिवेशन विधायक को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ज्वाइंट फोरम ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया की इकाई जिला शामली का रविवार को कैराना रोड स्थित मैरिज होम में पांचवां महाअधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के जिलों के लैब टेक्नॉलॉजिस्ट शामिल हुए। अधिवेशन में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल को मांगपत्र सौंपा गया। मांग पत्र में स्टेट मेडिकल फैकल्टी की समिति में जेएफएमएलटी इंडिया के सदस्यों को शामिल करने, लैब का रजिस्ट्रेशन अपने नाम से किए जाने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजिस्ट को अपने अधिकार मिलने अपना कार्य अपने हस्ताक्षर का अधिकार मिलने की मांग की गई। सदर विधायक ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव, महासचिव संतोष यादव, प्रदेश सचिव घनश्याम कांबोज और शामली के अध्यक्ष उनेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान लैब टैक्नीशियनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. विपिन कौशिक, डॉ. नीरज वाशिष्ठ, डॉ. नीटू, डॉ. अमन कुमार और डॉ. अर्जुन वर्मा आदि मौजूद रहे। संगठन के राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव ने प्रदेश में संगठन द्वारा किये गए कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि संगठन प्राइवेट और लैब संचालक के हितों के लिये कार्य कर रही है। यह संगठन प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनोद जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें