फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों से रास्ता खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। शुक्रवार को कस्बे के लोग शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे। सहारनपुर मंडल इंजीनियर को ज्ञापन देते हुए बताया कि थानाभवन रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे विभाग अपनी भूमि पर दीवार का निर्माण कर रहा है। इस दीवार के निर्माण होने से कस्बे के दो मार्ग बंद हो जाएंगे। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। लोगों ने दीवार का निर्माण करने पर आवागमन का रास्ता छोड़ने की मांग की है। अधिकारियों ने लोगों को उचित करवाई की मांग की है। मौके पर अंकित गौतम, उपाध्यक्ष अमित सैनी, प्रवेज शाह, विनोद सैनी, इमरान राजा, सोराज, भूरा, कय्यूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें