फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यति नरसिंहानंद पर कठोर कार्रवाई की मांग

Wed, 09 Oct 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नरसिंहानंद पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे नगर की जामा मस्जिद के सामने शाही इमाम मौलाना ताहिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। सभी ने हाथों में लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौलाना ताहिर ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में पिछले दिनों यति नरसिंहानंद द्वारा बडी ही अफसोस जनक व अमर्यादित टिप्पणी की है। कहा कि कुछ गलत मानसिकता के लोग देश के अमन चैन व भाईचारे को खत्म करने पर तुले हुए हैं। नरसिंहानंद जैसे गलत लोग अगर किसी भी धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी करते है तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। एसडीएम स्वप्निल यादव को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें