फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के प्राचार्य के नाम एक ज्ञापन कार्यवाहक प्राचार्य व असिस्टेंट प्रोफेसर योगेंद्र पाल को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय के मुख्य गेट पर कोई भी एंट्री रजिस्टर व सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं हैं। जिस कारण बाहरी व्यक्ति कॉलेज में घूमते दिखाई देते हैं। कार्यालय के लिपिक समय से महाविद्यालय में नहीं आते और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निदान समय पर नहीं हो पाता। महाविद्यालय में एमए समाज शास्त्र व बीए गृह विज्ञान, भूगोल के प्रोफेसर नहीं होने की वजह से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के अंदर छात्र छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग की हैं। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक आकाश भारती, विपुल, राकेश, सागर, हिमांशु , विशाल, विकास, प्रियांशु, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें