फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कश्यप समाज को आरक्षण दिलाने की मांग

विज्ञापन
थानभवन में गंगा जल पैदल यात्रा का स्वागत करते कश्यप समाज के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाभवन। कश्यप जाति में आने वाली 17 जातियों को अनुसूचित वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर सपा नेता सुधाकर कश्यप द्वारा गंगा जल पैदल यात्रा निकाली जा रही है। जिसका नगर में कश्यप समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कश्यप जाति को आरक्षण नहीं तो गंगा जल नहीं।
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ढोल नगाड़ों और तिरंगे झंडों के साथ पद यात्रा के दौरान सुधाकर कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज मेहनतकश समाज है, लेकिन लंबे समय से कश्यप समाज को अनुसूचित वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को केंद्र और प्रदेश सरकार अनदेखा कर रही है। हम इसी संदर्भ में हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। हम भी माँ गंगा के भक्त हैं, गंगा किनारे रहने वाले लोग हैं। हमारा मां गंगा पर पूर्ण अधिकार है। जब दिल्ली और हिमाचल की सरकारों द्वारा हमारी जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किया गया है, तो उत्तर प्रदेश में हमारे साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर कश्यप ने कहा कि हमारी मांग है कि कश्यप समाज में आने वाली 17 जातियों को केंद्र और प्रदेश सरकार अनुसूचित वर्ग में शामिल कर आरक्षण का लाभ दे। यदि आरक्षण नहीं तो गंगाजल नहीं। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार कश्यप, अमरीश कश्यप, जबर सिंह कश्यप, पलटू राम कश्यप, अजब सिंह, संजय कश्यप, विमल कश्यप सहित अनेक लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें