फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू की दहशत के बीच पांच गुना तक प्लेटलेट्स की मांग

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक 74 लोग भर्ती किए जा चुके हैं, वहीं हकीकत में पीड़ितों की संख्या इससे कहीं अधिक है। डेंगू की दहशत के बीच पांच गुना प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन दो से तीन यूनिट प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती थी, वहीं इन दिनों 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स की रोजाना मांग हो रही है।
विज्ञापन

बीमारियों के सीजन में सबसे अधिक वायरल बुखार और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने के लिए जगह नहीं बची है। कई अस्पतालों में तो मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड बढ़ा दिए गए हैं। जिले में अब तक 125 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
इन दिनों कई जगहों पर ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि बिना जरूरत के भी मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। यहीं नहीं प्लेटलेट्स की संख्या 1.50 लाख से कम होने पर चिकित्सक डेंगू की जांच करा रहे हैं। इसके कारण प्लेटलेट्स की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ गई है। मरीज की जान बचाने के लिए तीमारदार डोनर को लेकर सरकारी और निजी ब्लड बैंक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय प्लेटलेट्स की मांग अधिक
बालाजी ब्लड बैंक संचालक प्रमिल चौधरी ने बताया कि पहले दो से तीन यूनिट प्लेटलेट्स की मांग होती थी, लेकिन इस समय डेंगू के चलते 15 से 20 यूनिट तक पहुंच गई है। कई बार तो प्लेटलेट्स के लिए वेटिंग तक हो जा रही है।
मरीज के शरीर में पानी की कमी न होने पाए
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक का कहना है कि बुखार होने पर हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि मरीज के शरीर में पानी की कमी न होने पाए। मरीज को बराबर पानी पिलाते रहें। साथ ही नारियल पानी, कीवी और बकरी के दूध भी पीते रहे। इससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें