फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान चौपाल में उठी गन्ना भुगतान की मांग

विज्ञापन
कैराना के दभेडी खुर्द में गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आयोजित किसान मजदूर भारतीय संगठन की बैठक मे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसान चौपाल में उठी गन्ना भुगतान की मांग
विज्ञापन

शामली, कैराना। किसान मजदूर भारतीय संगठन की ओर से किसान चौपाल आयोजित कर गन्ना भुगतान व विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई गई।
शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द निवासी ब्लॉक अध्यक्ष असजद चौधरी के आवास पर किसान मजदूर भारतीय संगठन की ओर से किसान चौपाल आयोजित की गई। किसान चौपाल में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि सरकार किसानों का समय पर भुगतान नहीं कर रही है। बिजली विभाग द्वारा किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। समय पर गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान अपने बच्चों की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर खराब है। जिस कारण युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान आमिर अली, मुस्तकीम मल्लाह, इमरान अहमद एडवोकेट, उस्मान चौधरी, सादिक, वैशर चौहान, वसीम चौधरी, अमजद अली, मुस्तफा व मुरसलीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें