शामली शुगर मिल में महापंचायत के लिए पहुंचे मिल गेट का निरीक्षण करने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
महापंचायत स्थल का भाकियू नेताओं ने किया निरीक्षण
शामली। भाकियू नेताओं ने शनिवार को अपर दोआब शुगर मिल का निरीक्षण कर 17 अक्तूबर को किसान ट्रैक्टर मार्च के बाद शामली चीनी मिल में महापंचायत की तैयारियां का जायजा लिया। इसके बाद कई गांव में जनसंपर्क करते हुए किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 17 अक्तूबर को सिसौली से शामली चीनी मिल तक किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद शामली चीनी मिल में होने वाली महापंचायत में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, विद्युत निगम, पुलिस उत्पीड़न आदि समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। महापंचायत की तैयारियों को लेकर उन्होंने मिल गेट का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, गुड्डू बनत, आशीष चौधरी, गय्यूर हसन, तालिब चैधरी, अमरीश मलिक, अमरपाल सिंह, भूरा बनत, सूरज आदि मौजूद रहे। संवाद
शामली शुगर मिल में महापंचायत के लिए पहुंचे मिल गेट का निरीक्षण करने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI