शामली बनत में पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर कस्बा बनत में लोगों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सेना, भाजपा, स्वदेशी जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी बनत के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो सके, इसके लिए भारत सरकार को गंभीरता से लेकर कदम उठाना चाहिए। इस अवसर पर महेंद्र सैनी, राजेश धीमान, जगपाल सिंह, राजपाल कश्यप, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, लोकेश कश्यप, हंसराज दास, ओम सिंह, नोबार कश्यप, मनोज शर्मा, रामप्रकाश, नितिन कश्यप, राजपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।