फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को फांसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को फांसी की मांग
विज्ञापन

शामली। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही प्रकरण की जांच एनआईए से कराने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक आचार्य प्रवीण वशिष्ठ ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव के 35 टुकड़े किए। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। इस जघन्य हत्याकांड के लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस मामले की जांच एनआईए से कराई जाए तो आतंकी कनेक्शन भी मिल सकता है। उन्होंने देश में कड़ा कानून बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला सह संयोजक रविंद्र चौहान, अमित शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख रविकांत इस्सर और योगेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें