शामली। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दिलाने की मांग की।
डीएम कार्यालय में दिए में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की घोषित मजदूरी दर का पालन न होने से भट्ठा मजदूरों का शोषण हो रहा है। बढ़ती महंगाई में परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। ऐसी दशा में भट्ठा मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। जिसके संबंध में सहारनपुर मंडलायुक्त को भी शिकायत की गई थी, लेकिन आदेशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक गारा मशीन लगाकर मजदूरों की मजदूरी काट रहे हैं। मजदूरी गजट के अनुसार रेट नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मामले में जांच कराकर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मजदूरी रेट दिलवाने की मांग की है। इस अवसर पर बाबूराम कामरेड, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुडाना, प्रेमसागर, सुभाष आदि मौजूद रहे।