डीएम से निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग
शामली। रालोद समर्थित जिला पंचायत वार्ड 19 के सदस्य पद के प्रत्याशी उमेश कुमार की पत्नी प्रेरणा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मतगणना निष्पक्ष कराए जाने की मांग की है।
शनिवार को रालोद समर्थित जिला पंचायत वार्ड 19 से सदस्य पद के प्रत्याशी उमेश कुमार की पत्नी प्रेरणा ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर बताया कि पति उमेश कुमार वार्ड 19 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हैं। 23 अप्रैल को उनके पति को 26 जनवरी 2021 की किसान ट्रैक्टर रैली का आधार बनाकर न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उनको नामजद किया गया था, लेकिन 43 वर्ष की आयु होने के बावजूद भी उन पर कोई दूसरा वाद दर्ज नही हैं। उनका कहना है कि रिवाल्वर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया की गई। उनके पति पांच वर्ष तथा ससुर 20 वर्ष ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने असंवैधानिक तरीके से चुनाव को दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में करने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दो मई को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए।
-