फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ग्राम प्रधान से मांगी पचास लाख रुपये की रंगदारी

Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव ख्वाजपुरा के ग्राम प्रधान नासिर को फोन पर कॉल कर धमकी देते हुए पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। प्रधान द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन के आधार पर गांव ओदरी के ग्राम प्रधान के भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा के ग्राम प्रधान नासिर ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि फोन पर दो दिन पूर्व ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करते हुए पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर गांव ओदरी निवासी शमशेर पुत्र तकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मोबाइल गांव निवासी दूसरे युवक इंतजार का है।
एएसपी संतोष कुमार का कहना है युवक इंतजार की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, ओदरी गांव के प्रधान साजिद ने भाई पर रंगदारी मांगने के लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। संवादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें