फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए रोडवेज डिपो की स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन की ओर से नगर की परिवहन व्यवस्था के स्थाई समाधान के लिए रोडवेज डिपो की स्थापना कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के साथ सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम शिव प्रकाश यादव के नाम उनके स्टेनो को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया है कि क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था आवश्यकता अनुसार सही नहीं हैं। यात्रियों के लिए जितनी बसें होनी चाहिए। उतनी बसे नहीं हैं। साथ ही जितनी भी बसें संचालित होती हैं। उनका कोई निश्चित समय नहीं हैं। कैराना से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, व्यापारी एवं आमजन बड़ी संख्या में विभिन्न कार्यो के लिए दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ, अलीगढ़, गुडगांव, चंडीगढ़, पानीपत, करनाल, नोएडा, गाजियाबाद, रुड़की, देहरादून आदि स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। लेकिन कैराना रोडवेज बस स्टेशन से आवश्यकतानुसार बसों का संचालन नहीं होता हैं।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन ने परिवहन व्यवस्था के स्थाई समाधान के लिए कैराना में रोडवेज डिपो की स्थापना कराए जाने की मांग की है। इस दौरान शैरम अंसारी, अजीम सिद्दीकी, शोएब अंसारी, हैदर अब्बास, फरमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें