फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला देहात की कॉलोनियों में विकास कार्य कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। सोमवार को एक्शन एड इंडिया और महिला शक्ति संगठन ने कांधला बीडीओ सुनील कुमार को ग्राम पंचायत कांधला देहात में विकास कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

पत्र में ग्राम पंचायत की जन्नत कॉलोनी, एकता कॉलोनी, हमजा कॉलोनी, इलियास नगर, बिजलीघर बस्ती, रामलीला मैदान, इदरीश बेग विहार, रामनगर के लिए प्रार्थना पत्र देकर इनमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, नए हैंडपंप की मांग, पुराने हैंडपंप रिबोर कराने की मांग की। इस दौरान एक्शन एड इंडिया के जिला समन्वयक रिजवान सैफी ने कहा कि इन कालोनियों में कच्चे रास्ते हैं, पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, घरों से निकलने वाला पानी और बरसात का पानी गलियों में भरा रहता है। जिससे कालोनी के लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ ही दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी, तब परेशान बढ़ जाएगी।
कालोनियों में आबादी के हिसाब से बहुत कम हैंडपंप है और जो हैं, उनका पानी दूषित हो गया है। जिसको पीने के बाद आदमी अलग-अलग तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पानी की निकासी न होने कालोनियों में बहुत ज्यादा गंदगी रहती है। उन्होंने कॉलोनियों में पक्की सड़क और पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण, पुराने हैंडपंप को रिबोर कराने व नए हैंडपंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि कांधला देहात की जनसंख्या और क्षेत्र बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जिससे इन कार्यों को कराने में बड़ी परेशानी आ रही है। लेकिन जल्द ही ग्राम सचिव से बात करके इन कार्यों को कराने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान रिजवान खान, हदिशा, सामिया, आबिदा, शबनम, सलमा, हनीशा आदि महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें