फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव वेब सीरिज पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तांडव वेब सीरिज पर रोक की मांग
विज्ञापन

कैराना। तांडव वेब सीरिज में देवी-देवताओं के अपमान का मामला गर्मा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर वेब सीरिज पर रोक लगाने की मांग की।
हाल ही में रिलीज हुई तांडव वेब सीरिज में देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गुरदास रोहेला व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित ने पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि 15 जनवरी को अमेजन प्राइम पर तांडव नाम से एक वेब सीरिज रिलीज हुई है, जिसमें देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। इस प्रकार की अन्य वेब सीरिज भी धड़ल्ले से रिलीज हो रही हैं। जिन पर किसी भी सेंसर बोर्ड के द्वारा कोई रोक नहीं लगाई गई। ज्ञापन में मांग की गई है कि टीवी, मोबाइल व इंटरनेट आदि पर आने वाली इस प्रकार की वेब सीरिज को जांच कर बंद किया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें