फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में राशन की दुकान का आवंटन कराने की मांग

विज्ञापन
कैराना तहसील में राशन की दुकान के आवंटन की मांग करते जहानपुरा के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खुली बैठक में राशन की दुकान का आवंटन कराने की मांग
विज्ञापन

शामली, कैराना। अनियमितता मिलने पर करीब तीन माह पहले निलंबित की गई राशन की दुकान का खुली बैठक में आवंटन कराने की मांग की गई।
शनिवार को तहसील सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गांव जहानपुरा निवासी इंतजार, रिजवाना, साबिर उर्फ धोनी, अरशद, शाकिर, हसमुदा, आलिम, जुनैद, वेदपाल, कृष्णपाल, अनिल, सुभाष व सतबीर आदि ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम जसजीत कौर को एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें बताया गया है कि करीब तीन माह पहले उनके गांव की राशन डीलर इमराना की दुकान पर अनियमितता मिली थी। जांच के दौरान राशन डीलर की दुकान में करीब 15-20 क्विंटल स्टॉक कम मिला था। जिसके चलते दुकान को निलंबित कर उसे गांव मन्ना माजरा की राशन डीलर की दुकान से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से मन्नामाजरा की दूरी सात किमी है। उन्हें राशन लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अपने गांव के राशन डीलर पर कार्ड धारकों से को कम यूनिट राशन देने व अभद्रता करने के भी आरोप लगाए। राशन डीलर की दुकान को निरस्त कराकर खुली बैठक में किसी अन्य व्यक्ति के हक में दुकान का आवंटन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें