गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम में सरसों के बीज की किट के साथ
- फोटो : SHAMLI
शामली, गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार और गांव प्रधान प्रहलाद कुमार की उपस्थिति में कृषि विभाग के अधिकारी यशपाल मलिक व असिस्टेंट टेक्नोलोजी मैनेजर विशाल कुमार ने प्रगतिशील किसानों को निशुल्क सरसों के बीज, मिनी किट व डिकंपोजर का वितरण किया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए पराली न जलाएं। जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने कहा कि पराली पशुओं के चारे के लिए बहुत लाभकारी है क्योंकि इसमें कैशिल्यम की मात्रा बहुत अधिक होती है। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। इसकी जुताई करके या मल्चर द्वारा खाद के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अवसर पर किसान चौधरी ओमपाल सिंह, वेदपाल सिंह, विवेक शर्मा, अजित कुमार, अरुण, मा. श्याम सिंह, रामगोपाल, हरिकिशन, सुशील कुमार, कपिल, रमेश पंवार, विशाल, वीरसिंह, सुधीर, धर्मपाल सिंह आदि किसान भी मौजूद रहे। संवाद