संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। पीरखोन स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सभासदों ने एसडीएम ऊन को दिए प्रार्थना पत्र में नगर पंचायत की भूमि बताते हुए बैनामा करने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड सभासदों ने एसडीएम ऊन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि झिंझाना के दो लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए खसरा नंबर 1452, 1453, 1455 में एक व्यक्ति को बैनामा कर दिया है। बैनामा लेने वाले व्यक्ति ने बुधवार को उक्त भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत झिंझाना के मोहल्ला शाहमुबारिक में पीरखोन पर निकाय के संपत्ति रजिस्टर में दर्ज भूमि, जिसका खसरा नंबर 1452 जो खाद के गजले के नाम दर्ज है, उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। उन्होंने बैनामा करने व खरीदने वालों पर कार्रवाई कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।