शामली। गांव कसेरवा कलां से सीएचसी जाते समय 108 एंबुलेंस में महिला को प्रसव हुआ।
बुधवार सुबह करीब चार बजे गांव कसेरवा कलां से 108 एंबुुलेंस को कॉल कर बताया कि गांव कसेरवा कलां में 24 वर्षीय हनीफा को प्रसव पीड़ा होना बताते हुए सीएचसी ले जाना है। एंबुलेंस चालक ब्रजवीर सिंह गांव में पहुंचे। उनके साथ ईएमटी गुरमीत मौजूद रहे। गांव से सीएचसी शामली लाते समय बीच रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद एंबुलेंस को रोककर ईएमटी गुरमीत ने आशा सुंदरी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। ईएमटी ने बताया कि महिला को पहला ही बच्चा हुआ है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। उन्हें सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया है।