फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68923 के बैंक खातों में भेजी पेंशन की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएम योगी ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 98.284 लाख लाभार्थियों को 29.55 करोड़ की पेंशन राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। शामली में 46772 वृद्धावस्था पेंशन, 14476 निराश्रित महिला पेंशन व 7675 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के खातों में भी पेंशन भेजी गई। इस मौके पर कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें