जांच करने शामली पहुंची दिल्ली पुलिस
शामली। दिल्ली की अपराध शाखा की टीम ने हथियार तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवक के रिश्तेदारों के बारे में जांच पड़ताल की। उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला न पाए जाने पर पुलिस टीम लौट गई।
दिल्ली की अपराधा शाखा के एसआई बचन सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार रात शामली कोतवाली पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को बताया कि दिल्ली में एक युवक अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है। आरोपी ने शामली के मोहल्ला आजाद चौक में अपने रिश्तेदार होना बताया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक एसएन दहिया ने बताया कि दिल्ली की पुलिस टीम ने आरोपी के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई है। रिश्तेेदारों के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होना पाया गया। छानबीन करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम लौट गई।