फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तटबंध के किनारे पर बने गहरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना में अधिक पानी आने के कारण गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए बनाए गए तटबंध में गहरे गड्ढे बने गए हैं। जो आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

मामोर और काकोर के पास तटबंध पर करीब 12 स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई साल पहले काकोर के पास तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण यमुना का पानी का गांव काकोर, मामोर के किसानों की फसलों में घुस गया था। जिससे सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। इसके अलावा यमुना तटबंध पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही ड्रेनेज विभाग की ओर से अभी तक भी तटबंध पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि ड्रेनेज विभाग की टीम को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें