फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फूलगोभी के दाम में आई गिरावट

Fri, 22 Nov 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के सैकड़ों बीघा में फूलगोभी की बुआई की जाती है, लेकिन किसानों को फसल की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अचानक ही दाम गिरने से किसान मायूस नजर आ रहे हैं। फूलगोभी का खेतों में पांच रुपये, मंडी में 10 रुपये किलो दाम ही किसानों को मिल पा रहा है। वहीं लोगों को घरों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो के दाम पर मिल रही है।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। फूलगोभी के दाम अर्श से फर्श पर आ जाने से किसानों में मायूसी है। किसानों का कहना है कि मंडी में गोभी का दाम 8 से 10 रुपये किलो तक मिल रहा है। इससे मजदूरी भी नहीं निकल रही है, जिससे गोभी को वहां तक लेकर जाने में ज्यादा खर्च आ जाता है। लगभग 20 दिन पहले मंडी में गोभी का भाव बेहतर मिल रहा था, लेकिन सप्ताह भर से गोभी का भाव गिरकर 10 रुपये प्रति किलो तक रह गया है।
गोभी उत्पादक किसान अकील, साजिद अहमद, कल्लू चौधरी, अमानत अली, शकील चौधरी आदि ने बताया की गोभी के बीज का भाव 50 से 55 हजार रुपये किलो तक है। फसल तैयार करने में 10 से 12 हजार रुपये प्रति बीघा की लागत आती है। जिसमें नलाई, पानी, खाद आदि खर्च आता है।
विज्ञापन


उचित दाम न मिलने के कारण गोभी उत्पादकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि गोभी उत्पादन करने के लिए बीज बोकर पौध तैयार की थी। जैसे ही गोभी की पौध को खेत में फसल के लिए बुआई की तो बारिश होने से गोभी की फसल में पानी भर गया था और फसल गलकर खराब होने लगी थी। वहीं जो फसल बची थी, उसका सही दाम न मिलने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




यह बोले किसान

किसान बिट्टू सेनी ने बताया कि 30 बीघा में गोभी की फसल बोई गई थी, मगर मंडी में दाम गिरने से लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

किसान राकेश सैनी ने बताया कि शुरू में फसल का भाव अच्छा मिल रहा था, परंतु एकदम गोभी का भाव गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।



आढ़ती संजीव ने बताया कि आवक कम होने से गोभी के दाम बढ़े हैं। अब गोभी की आवक कम हो रही है, जिससे गोभी के दाम में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें