थानाभवन। राजपूत उत्थान सभा के बैनर तले राजपूत समाज के लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को लोकसभा में लड़ाने का निर्णय लिया। लोकसभा में किसी भी गुर्जर प्रत्याशी को वोट ना देने का आह्वान किया।
रविवार के नगर के पंचतीर्थी आश्रम मंदिर में राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में राजपूत समाज की पंचायत हुई, जिसमें कैराना लोकसभा के समस्त गांवों के व्यक्तियों ने भाग लिया। पंचायत में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कैराना लोकसभा पर अपने निर्दलीय प्रत्याशी को लड़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया। समाज द्वारा चुनाव के कार्यों की देखरेख के लिए प्रत्येक विधान सभा पर चुनाव समिति और एक मुख्य लोकसभा चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। वक्ताओं ने वर्तमान सांसद पर जातिवादी होने के आरोप लगाते हुए वर्तमान सरकार द्वारा समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव में किसी भी गुर्जर प्रत्याशी के लिए वोट ना देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर थानाभवन विधानसभा में पूर्व प्रमुख नेत्रपाल को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर शेर सिंह राणा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जयप्रकाश प्रधान, कुलदीप राणा, सुरेशपाल, कान्हा राणा, कमल प्रधान, प्रीतम राणा, मोनू राणा, अभिषेक राणा, राजपूत उत्थान सभा के जिला अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, ग्राम प्रधान कैड़ी, नौज़ल, हिरनवाड़ा मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता डॉ. विक्रम सिंह और संचालन कपिल राणा ने किया।