फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना बांध मार्ग पर मौत के गड्ढे, विभाग बना अनजान

विज्ञापन
झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। यमुना बांध मार्ग पर बने गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब छह महीने पहले सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार की घोर लापरवाही और भारी बारिश के चलते सड़क की हालत और भी बदतर हो गई है।
सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले इस मार्ग का ठेका एक कंपनी को दिया गया था, जबकि कार्य की जिम्मेदारी जेई विकास चौधरी के अधीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय निगरानी की कमी के चलते सड़क अधूरी और खतरनाक हालत में छोड़ दी गई है।
विज्ञापन

यमुना बांध मार्ग चौसाना, लक्ष्मीपुरा, भड़ी मुस्तफाबाद, साल्हापुर, सकोती, नाई नगला, उद्पुर और मंगलौरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों को बिडौली के करनाल मार्ग से जोड़ता है। यह सड़क ग्रामीणों की आवाजाही की मुख्य धुरी है, लेकिन अब यहां से गुजरना मौत को दावत देने जैसा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदारों ने पुराने बने रास्ते को स्क्रेच कर ऊपर माल डालने के बजाय सड़क का लेवल बढ़ाने के चक्कर में जेसीबी से पुरानी सड़क उखाड़ दी। उसके बाद केवल पत्थर और मिट्टी की हल्की परत डालकर रोलर चला दिया गया। सतह को मजबूत किए बिना ही काम अधूरा छोड़ दिया गया। भारी बारिश ने इस घटिया निर्माण की पोल खोल दी और अब सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण आए दिन बाइक और अन्य वाहन सवार उसमें गिर रहे हैं।






ग्रामीण बोले


ग्रामीण मुबारिक अली का कहना है कि सड़क बनाते समय ठेकेदारों ने पैसा बचाने के चक्कर में पुरानी सड़क को उखाड़कर उसी पर पलट दिया। घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सिर्फ खानापूर्ति की गई। आगे साल्हापुर में अभी भी सड़क का काम चल रहा है, लेकिन पीछे बारिश में बांध की सड़क कई जगह से टूटने लगी है।
ग्रामीण वकील निवासी भड़ी, नाजिम राणा भड़ी, इस्पाक निवासी भड़ी, सेहदुल राणा भड़ी और इन्साद राणा भड़ी ने बताया कि करीब तीन महीने से सड़क अधर में लटकी हुई है। रोजाना सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरते हैं। सड़क के किनारे से करीब 20 फीट नीचे यमुना बांध के खेत हैं। गड्ढों से बचना मुश्किल है और जरा सी चूक से खेतों में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




इन्होंने कहा
लोक निर्माण और अन्य विभागों को जिले में टूटी सड़कों को बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों का निर्माण करा दिया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

झिंझाना के यमुना मार्ग पर सड़क किनारें हुआ कटान। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें