फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों का तीन युवकों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में पेड़ पर लटके युवक के शव को उतारते पुलिसकर्मी व ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

शामली, बाबरी। क्षेत्र के गांव कैड़ी से लापता बीस वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
कैड़ी निवासी शुभम पुत्र सुरजीत रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने देर रात थाना पुलिस को दी थी। सोमवार की सुबह दस बजे गांव निवासी सलीम खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी बीच सुरजीत सिंह के नलकूप के पास ही युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका देख सलीम ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर व प्रशिक्षु सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद परिजनों ने मौके पर ही गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि रविवार की शाम पांच बजे पड़ोसियों ने घर के बाहर स्कूली बस खड़ी कर रखी थी। जिसका शुभम के भाई ने विरोध किया था। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मारपीट की थी। जिसके बाद से ही शुभम लापता हो गया था। पुलिस ने तहरीर लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच के सबूत जुटाए। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा के लिए भेज दिया।
जो शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में शुभम के शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से खाली शराब के पव्वे, गिलाव व नमकीन के खाली पैकेट मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने पेड़ पर चढ़कर शव को नीचे उतारा
शुभम के शव को पेड़ से नीचे उतारने के लिए ग्रामीण संकोच करते हुए सोच विचार करते रहे। तब बाबरी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने जूते उतारते हुए खुद ही आम के पेड़ पर चढ़कर फंदे पर लटके शव को पेड़ के नीचे उतरवाया।

बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में घटना स्थल पर थाना प्रभारी से वार्ता करती सीओ थानाभवन श्रेष्ठा सि?- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में घटना स्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें