फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नलकूप पर पड़ा मिला बिजली विभाग के संविदाकर्मी का शव

Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव चुनसा गांव में शुक्रवार की सुबह नलकूप पर बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन का शव चारपाई पर पड़ा मिला। संविदाकर्मी के कान से सोने की बाली और उसका मोबाइल फोन गायब था। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना पाते ही एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चुनसा गांव निवासी 44 वर्षीय अनिल उर्फ कल्लू पुत्र कटार सिंह अविवाहित है, जो भाज्जू गांव के बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह घर से खाना खाने के बाद नलकूप पर सोने के लिए चला गया। शुक्रवार की सुबह उसका छोटा भाई सुशील चाय देने के लिए नलकूप पर पहुंचा तो उसने अपने भाई को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत हालत में पड़ा था। बताया कि वह रोजाना नलकूप की छत पर बने कमरे में सोता था, लेकिन बृहस्पतिवार को ही वह कमरे के बाहर सोया था। भाई को मृत हालत में देखकर सुशील ने मामले की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना पर किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर एएसपी, सीओ बाबरी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबरी थानाध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल के कान से सोने की बाली और उसका मोबाइल फोन गायब है। ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें