फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना से पांच दिन बाद बरामद हुआ दूसरे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-नहाते समय यमुना में नहाते समय डूब गए थे दो सगे भाई
विज्ञापन

फोटो
झिंझाना। यमुना नदी में डूबे दो सगे भाइयों में से दूसरे युवक का शव 5 दिन बाद बुधवार की सुबह लालूपुरा के समीप बरामद हुआ। पांच दिन से रोते-रोते परिजनों की आंखें पथरा गईं। उसके भाई का शव 2 दिन पहले पुल से 500 मीटर आगे गहरे पानी से गोताखोरों ने बरामद किया था। परिजन एंबुलेंस से दूसरे युवक के शव को घर ले गए। परिजनों के दुख को देखकर मौके पर मौजूद हर किसी की आंख नम थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर हरियाणा के तरावड़ी निवासी मेजर सिंह अपने परिवार सहित यमुना में स्नान करने के लिए आए थे। यमुना में स्नान करते समय मेजर के दो पुत्र सागर व सुशांत परिवार की आंखों के सामने गहरे पानी में डूब गए थे। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों भाइयों को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली थी। पांच जून को गोताखोरों ने सागर का शव यमुना नदी पुल से पांच सौ मीटर आगे से बरामद किया था। पांच दिन बाद बुधवार की सुबह गोताखोरों ने सुशांत का शव लालूपुरा के सामने यमुना नदी से बरामद कर लिया। डूबे दूसरे बेटे के मिलने की आस में पांच दिनों से मां बाप की आंखे पथरा गईं। पांच दिनों से लगातार रो रहे परिजनों की रोने की आवाज सीने के अंदर ही घुट गई थी। यह हृदय विदारक घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें