फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। कृष्ण पुत्र मोहन कश्यप बाबरी में निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर काम करता था। मंगलवार को भी वह साइकिल से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह युवक की माता पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई, तो कृष्ण की साइकिल खड़ी हुई देखी। उसे खेतों में तलाश किया, तो पास ही जामुन के एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बाबरी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें