फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: घने कोहरे में डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मारी, युवक की मौत

Sun, 19 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में हुए हादसे में डीसीएम के नीचे घुसी स्कूटी।
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला मजदूर की पैर की हड्डी टूट गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

टपराना निवासी सलीम (45) पुत्र सलमुद्दीन जमालपुर में किसान रजिस्टार सिंह के यहां काम करता था। रविवार सुबह वह स्कूटी पर जमालपुर निवासी मालती पत्नी सोमपाल को लेकर खेत पर जा रहा था। आईटीआई कॉलेज के सामने वह हाईवे पर गलत दिशा में चलने लगा। तभी सामने से आ रहे डीसीएम चालक को कोहरे में स्कूटी नहीं दिखी। उसने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम चालक काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया। हादसे में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मालती घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। घायल मालती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में सलीम की पत्नी खुर्शीदा ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सलीम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें