फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: कार्य पूरा करने का समय आया नजदीक, निर्माण एजेंसी ने दिखाई तेजी

Sun, 19 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास पर पूर्वी युमना नहर का निर्माणाधीन पुल।
विज्ञापन
शामली। निर्माण कार्य पूरा करने का समय नजदीक आने पर मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास की जद में बधेव-मुंडेटकलां के बीच पूर्वी यमुना के पुल निर्माण में एजेंसी ने तेजी दिखाई है। पूर्वी यमुना नहर की कलक्ट्रेट जाने वाली पटरी की दीवार पर गर्डर रखने कार्य पूरा हो गया है। उपरिगामी पुल पर स्लैब डालकर लोहे के सरियों का जाल बिछाकर लिंटर डालने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल बाईपास का कार्य दो साल से चल रहा है। निर्माण एजेंसी टपराना से लेकर बधेव गांव तक बाईपास का ज्यादातर कार्य पूरा कर चुकी है। शामली-गढ़ीपुख्ता रोड पर बधेव से लेकर मुंडेट कलां के बीच पूर्वी यमुना नहर का पुल, गोहरनी और शामली के जंगल में रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे का उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य अधर में लटका हुआ था। निर्माण एजेंसी की ओर से डेढ़ साल पहले पूर्वी यमुना नहर में पिलर खड़े करने के बाद गर्डर रखे थे। छह माह पहले कलक्ट्रेट जाने वाली नहर पटरी के किनारे दीवार बनाई गई थी। दीवार के ऊपर और नहर के मध्य गर्डर रखने कार्य इसी सप्ताह शुरू हुआ था। पांच-छह गर्डर रखे जा चुके हैं।
पूर्वी यमुना नहर पुल की बधेव और गोहरनी और मुंडेट कलां की ओर एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर कार्य किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के अफसरों का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर के पुल पर गर्डर का कार्य पूरा होने के बाद स्लैब रखकर लोहे का सरियों का जाल बिछाकर लिंटर डालने का कार्य किया जाएगा। साथ ही एप्रोच रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें