फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीसीसी ने मेडिकस स्टार को 22 रन से हराया

Sun, 07 Jun 2026 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एसडीके क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीडीसी और मेडिकस स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी टीम ने 22 रन से मैच जीता। डीसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 178 रन बनाए। इसमें अमित चंद्रा ने 48 व पीयूष ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विकास ने चार व विनय ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकस स्टार क्लब की टीम 156 रन ही बना सकी। इसमें आशु ने 38 व सुमित ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रिंकू ने तीन व अमित ने दो विकेट लिए। अमित चंद्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर देशपाल सिंह, दीपक, कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें