मेरठ। भारत विकास परिषद शास्त्री नगर शाखा द्वारा रविवार को एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में नर नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, गतिविधि संयोजक संजय वर्मा और शाखा अध्यक्ष राकेश बिंदल, राजीव शर्मा सचिव, नरेश वर्मा कोषाध्यक्ष, मेजर सत्य प्रकाश गौड़, वेद प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ मित्तल, डीडी शर्मा, संजीव शुक्ला और रानी शर्मा आदि ने सेवा कार्य में सहयोग किया। ताहरी के साथ-साथ ठंडे जल की व्यवस्था भी की गई। संवाद