फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बेटियों ने लहराया परचम

Sun, 22 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
result - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप टेन सूची में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। जिला टॉपर बनी तनु देशवाल और दूसरी पोजीशन पर रही हर्षिता अग्रवाल आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


जिला टॉपर बनी सेंट आरसी कांवेंट स्कूल शामली की तनु देशवाल गांव बधेव की रहने वाली हैं। उनके पिता रविंद्र देशवाल किसान हैं। विज्ञान (भौतिक विज्ञान) में 99 और गणित में उन्हें 99 अंक प्राप्त हुए। तनु का कहना है कि उसका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है।

उसके लिए पूरी तैयारी करूंगी। फिलहाल उन्होंने आईआईटी मेन्स भी क्वालीफाई कर लिया है। तनु अपनी कामयाबी का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को देती हैं, जिन्होंने पढ़ाई में उनका भरपूर सहयोग किया। वहीं, जिले में दूसरे नंबर पर रही शामली के मोहल्ला गुजरातियान निवासी सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की हर्षिता अग्रवाल के पिता विनोद कुमार व्यापारी हैं। शामली के बड़ा बाजार में अग्रवाल साड़ी एम्पोरियम के नाम से इनका शोरूम है।
विज्ञापन


हर्षिता ने बताया कि दसवीं की पढ़ाई उन्होंने सेंट फ्रांसिस स्कूल से की। तब 10 वीं की परीक्षा में भी उसे स्कूल टॉपर चुना गया था। हर्षिता का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहती है। हर्षिता ने भी आईआईटी मेंस की परीक्षा पास कर ली है। वहीं, जिले में तीसरे नंबर पर रहे थानाभवन स्थित अर्पण पब्लिक स्कूल के शिवम सैनी का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। 

शिवम चरथावल क्षेत्र के गांव टांडा का रहने वाला है। उसके पिता विनोद कुमार सैनी पेशे से किसान हैं। शिवम का कहना है  कि उन्होंने एनसीआरटीई की किताबों से तैयारी की और सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें